logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

वाठोड़ा में महिला की रहस्यमयी हत्या, घर में तकिए से मुंह दबाकर उतारा मौत के घाट; पुलिस के लिए बनी पहेली


नागपुर : नागपुर के वाठोड़ा पुलिस थाना अंतर्गत सेनापति नगर में शुक्रवार सुबह एक महिला की उसके ही घर में निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 55 वर्षीय सुनीता मधुकर भोयर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या तकिए से मुंह दबाकर की गई, लेकिन घर से किसी भी कीमती सामान के चोरी होने की जानकारी नहीं मिली है, जिससे यह हत्या पुलिस के लिए रहस्य बन गई है.

जानकारी के अनुसार, अज्ञात आरोपी घर के पीछे के दरवाजे से अंदर दाखिल हुआ और हत्या करने के बाद उसी रास्ते से फरार हो गया। घटना के समय सुनीता घर में अकेली थी। बताया गया है कि उनके पति महानगरपालिका में सफाई कर्मचारी थे, जिनकी मृत्यु के बाद बेटा आकाश भोयर को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली थी।

बेटा आकाश अपनी पत्नी के साथ 7 अक्टूबर को मुंबई घूमने गया था। आज सुबह करीब 8 बजे जब दोनों घर लौटे, तो उन्होंने मां सुनीता को मृत अवस्था में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। वाठोड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारी, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने भी स्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस की कई टीमें अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हैं, लेकिन हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। यह रहस्यमयी हत्या इलाके में सनसनी का विषय बनी हुई है।